मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस, गिरफ्त में आए शूटर महाकाल का करीबी हत्या में शामिल news

     

 दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ही मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। स्पेशल पुलिस कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने कहा कि हत्या लॉरेंस के कहने पर हुई है। उसने यह कैसे करवाई, इसके बारे अभी खुलासा नहीं किया जा सकता।

दिल्ली पुलिस ने 5 शूटर्स की पहचान की है। पंजाब पुलिस ने पहले 8 शूटर्स की पहचान की थी। जिनमें से अब 4 के हत्याकांड के शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है। इस केस में शूटर महाकाल को पकड़ा गया है। धालीवाल ने कहा कि सिधेश हीरामल कांबले उर्फ महाकाल का ही करीबी सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था। वह अभी फरार है। 

इधर, महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल एक शूटर के करीबी सहयोगी महाकाल उर्फ सिद्धेश हीरामन कांबले की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस बुधवार शाम पुणे पहुंची और एसपी से मुलाकात की। पंजाब पुलिस महाकाल से पूछताछ के लिए उसे कस्टडी में ले सकती है।

Post a Comment

To be published, comments must be reviewed by the administrator *

Previous Post Next Post
Post ADS 1
Post ADS 1