हनी ट्रैपः- अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग,एक युवती समेत 5 लोग गिरफ्तार, व्यापारी से 20 लाख की ठगी, पूछताछ में होंगे कई और खुलासे*_


 

_सतना   जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेलिंग कर ठगने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। गिरोह में एक महिला और 4 पुरुष शामिल हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने सभी लोगों को धवारी स्थित एक घर से छापा मारकर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई एक व्यापारी की शिकायत पर हुई है। अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ठगने वाले इस गिरोह को पकड़े जाने के बाद इलाके में पीडित एवं इनके चंगुल में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली है।_
_बता दें कि सतना के संजय जैन नामक व्यापारी ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि रजनी उर्फ रश्मि पटेल नामक महिला धवारी निवासी ने फोन पर पहले बातचीत की और उसके बाद दोस्ती करने के साथ-साथ अश्लील वीडियो बना लिए। महिला ने ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया। व्यापारी ने दहशत में आकर महिला को 5 लाख रुपए दे दिए। उसके बाद महिला ने 15 लाख रुपए का चेक भी ले लिया। जिससे परेशान होकर व्यापारी ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।_

_पुलिस ने धारा -384 का अपराध पंजीबद्ध किया और उसके बाद जांच पड़ताल की। पुलिस को पता चला कि महिला एक संगठित गिरोह चलाती है और इस तरह से लोगों को ब्लैकमेल करती है। पुलिस ने आज छापा मारकर रजनी उर्फ रश्मि पटेल विजय दहिया समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जानकारी महेंद्र सिंह, सीएसपी ने दी।_ 

Post a Comment

To be published, comments must be reviewed by the administrator *

Previous Post Next Post
Post ADS 1
Post ADS 1