OYO के कमरे में हिडन कैमरा लगाकर लव कपल की हरकत रिकॉर्ड करने वाले गैंग गिरफ्तार - Crime News


नोएडा. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नोएडा में पुलिस ने हिडन कैमरे से लव कपल के वीडियो बनाने वाले गैंग को पकड़ा है. पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. ये लोग ओयो के होटल में अलग-अलग हिडन कमरे लगाते थे. होटल में रुकने वाले कपल की पूरी हरकत रिकॉर्ड कर लेते थे. इसके बाद उनको ब्लैकमेल कर रुपए मांगते थे. विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे. इतना ही नहीं आरोपियों ने पास से कई अश्लील वीडियो मिले हैं. बकायदा इन लोगों ने इसके लिए एक कॉल सेंटर बनाया हुआ था.

एडीसीपी साद मिया खान ने बताया कि विष्णु सिंह निवासी गढी चौखंडी, अब्दुल वहाव निवासी खोंड़ा को अरेस्ट किया है. इन दोनों ने हाल ही में ओयो होटल में एक कपल की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का काम किया, जबकि इनका तीसरा साथी पंकज कुमार निवासी नोएडा को पकड़ा है. जो नौकरी दिलाने के बहाने बैंक अकाउंट खुलवाकर सिम एक्टिवेट कराकर अवैध धंधों में लिप्त लोगों को सिम, अकाउंट उपलब्ध कराता था. इसके अलावा अनुराग कुमार निवासी विजय नगर गाजियाबाद ये अनऑथराइज कालसेंटर चलाकर आईफोन को ओएलएक्स के माध्यम से अपनी दुबई की कंपनी बताकर सस्ते दामों पर बेचने का झांसा देता था.

प्री प्लान कर बनाई वीडियो

साद मिया खान ने बताया कि विष्णु और वहाव दोनों थाना फेस-3 के एक ओयो होटल में कुछ दिन पहले रुके. वहां उन्होंने होल्डर कैमरे सेट किए. वहां से चले गए. इसके कुछ दिन बाद वहां एक कपल आया. उन्होंने कपल का वीडियो बनाए. इसके बाद दोनों को फोन कर ब्लैकमेल व वीडियो वायरल कर पैसे की मांग की गई. पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी तक दी गई.

15 हजार में मिले फर्जी सिम, एकाउंट और एटीएम

एक्सटार्शन मनी खाते में जमा कराने के लिए दोनों विष्णु और वाहव एक दूसरे गैंग के पंकज और उसके के साथी सौरभ से मिले. जिन्होंने 15 हजार रुपए में एक किट दी. इस किट में फर्जी बैंक एकाउंट, ब्लेक मेल करने के लिए सिम और खाता था. पैसा निकालने के लिए एटीएम तक था. पंकज और सौरभ का कनेक्शन जामताड़ा से भी है. ये लोग और लोगों को भी किट दे चुके हंै.

मिला फर्जी कॉल सेंटर का कनेक्शन

पंकज और सौरभ ने हाल ही में अनुराग को अनऑथराइज कॉल सेंटर चलाने के लिए सिम व अकाउंट उपलब्ध कराये थे. जिसके जरिए अनुराग ने ओएलएक्स पर आई फोन के एड डालकर ग्राहकों को कम दामों पर बेचने का लालच देकर ठगी की. अनुराग आठ फर्जी कॉलसेंटर चला रहा था. दो साल से इस काम में लिप्त था और अब तक करीब करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर चुका है.

Post a Comment

To be published, comments must be reviewed by the administrator *

Previous Post Next Post
Post ADS 1
Post ADS 1