*पटना में सीएम नीतीश के कारकेड पर पथराव, 4 गाड़ियों के शीशे टूटे*


 

पटना: बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार के कारकेड पर पथराव हुआ है. घटना के बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक वाकया गौरीचक थाना के सोहगी गांव के पास हुआ. सोहगी गांव के पास ही लोगों ने सीएम के कारकेड पर पथराव किया. वैसे इस कारकेड में सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे. दरअसल, सोमवार को नीतीश कुमार गया जाने वाले हैं. वे गया में सूखे की स्थिति पर बैठक के साथ-साथ वहां बन रहे रबर डैम का निरीक्षण करने वाले हैं. सीएम तो हैलीकॉप्टर से गया जायेंगे लेकिन उनके हेलीपैड से दूसरे स्थानों पर जाने के लिए कारकेड को पटना से गया भेजा जा रहा था.


लापता युवक का शव मिलने से उग्र हुए लोग: दरअसल, गौरीचक के सोहागी गांव में एक लड़का 7 अगस्त से लापता था. वो दोस्तों संग घूमने निकला था. सन्नी कुमार देर रात जब घर नहीं लौटा तो उसके भाई ने खोजबीन शुरू की. तलाश करने से नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी गौरीचक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पूरे मामले में गौरीचक थाना के एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही थी. इसी बीच आज सूचना मिली कि सन्नी कुमार का शव बेउर थाना क्षेत्र के नाले से बरामद की गई है.


युवक की हत्या की आशंका से आक्रोश: युवक की हत्या हो जाने की आशंका से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया पटना-गया स्टेट हाईवे-1 पर रोड ब्लॉक कर प्रदर्शन शुरू किया. इसी बीच सीएम कारकेड की गाड़ियां ब्लॉक किए हुए स्थान पर पहुंच गईं. कारकेड को आता देख लोग उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया. पथराव और लाठी-डंडे से गाड़ियों के शीशे टूट गए. बताया ये जा रहा है कि सुरक्षा बलों के अतिरिक्त कारकेड में कोई भी वीआईपी नहीं था. बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोग जख्मी भी हो गए हैं.


सीएम नीतीश के कारकेड पर पथराव और तोड़फोड़: वीडियो देखने से पता चलता है कि आक्रोशित लोगों ने सीएम सुरक्षा में तैनात जैमर व्हीकल और काफिले की अन्य गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. एक लड़का डंडा लेकर भागते हुए आता है और डंडे से जैमर व्हीकल के शीशे को तोड़ने लगता है. फिर दूसरा शख्स डंडे से शीशा तोड़ता है. पास ही खड़ा एक युवक आगे के शीशे पर पत्थर मारता है. लगातार हमले से गाड़िया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है. पीछे खड़ी गाड़ी में सीएम नीतीश की सुरक्षा में तैनात दूसरी लेयर के सुरक्षा कर्मी होते हैं. लेकिन वो बाहर नहीं निकलते.


जैमर व्हीकल समेत 3 चार गाड़ियों में तोड़फोड़: जैमर व्हीकल के पीछे खड़ी कार बुलेट प्रूफ होने के चलते उसपर पत्थर से कोई असर नहीं होता लेकिन उसके पीछे खड़ी गाड़ियों को पत्थर मारकर लोग तोड़ देते हैं. फिर उसके बाद सड़क के दोनों ओर जाम कर बीच सड़क पर टायर जलाकर रोड ब्लॉक कर देते हैं. ऐसा उपद्रव लगभग आधे घंटे चलता है. पूरे इलाके में उपद्रवी आतंक मचाते हैं. वीडियो में सुना जा सकता है कि लोगों को ये भी नहीं पता है कि गाड़ी किसकी है

Post a Comment

To be published, comments must be reviewed by the administrator *

Previous Post Next Post
Post ADS 1
Post ADS 1